भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर27जनवरी25*जेल के अंदर पैसे की मांग को लेकर रिहा हो रहा है कैदी को जेल सिपाही ने जमकर पीटा*
भागलपुर, विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर से रिहा होने के क्रम में आरोपी से जमादार और सिपाहियों ने पैसे की मांग की और पैसे नहीं देने पर रिहा हो रहे कैदी को जमकर पीटा। जिसके निशान रिहा हुए कैदी के पीठ पर नजर आ रहा है। वही जाति सूचक गाली भी देने का आरोप पीड़ित लग रहा है। दरअसल शराब बेचने के मामले में बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले का रहने वाला राकेश चौधरी कुछ माह पहले पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था। इसके बाद आज कोर्ट ने बेल पर उसे रिहा करने का आदेश दे दिया। जिसके बाद जेल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब वह गेट के पर पहुंचा तब जमादार शशि शेखर के द्वारा रिहाई के एवज में पैसे की मांग की और जब राकेश चौधरी पैसा नहीं दिया तब उसकी जमकर पिटाई की गई। दो सिपाही ने उसे पकड़ा और जमादार के द्वारा लाठी और लात घुसे से उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद पीड़ित एससी एसटी थाना पहुंचा और वहां न्याय की गुहार लगाई है। इससे पहले भी जेल अधीक्षक पर उप जेलर और जेल के कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन उस मामले में भी आज तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। वही एक बार फिर से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं अब देखने वाली बात है कि वरीय अधिकारी और जेल कारा विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन