भागलपुर26अप्रैल*भागलपुरी जर्दालु आम का स्वाद इस बार राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के साथ साथ विदेशों के लोग भी चखेंगे, जबरदस्त है तैयारी*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
देशभर में तरह तरह के आम का उत्पादन किया जाता है, इसमें से कुछ खास आम होते है जो आम से लेकर खास तक को पसंद आते हैं,हम बात कर रहे हैं भागलपुरी जर्दालु आम की…
VO 1- भारत का सुप्रसिद्ध जी आई टैग प्राप्त जर्दालु आम का उत्पादन अंगप्रदेश भागलपुर जिले और आसपास में सैकड़ों हेक्टेयर में दशकों से किया जा रहा है। हर वर्ष इसकी जमकर बिक्री होती है। यह आम सुगन्धित, स्वादिष्ट और सुपाच्य होता है साथ ही डायबिटीज के मरीज भी इस आम को खा सकते हैं। अपनी खासियत के कारण ही वर्ष 2007 से जर्दालु आम बिहार सरकार की ओर से सौगात के रूप में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व देश के कई गणमान्यों को भेजा जाता है। जर्दालु आम उत्पादक संघ के अध्यक्ष सुल्तानगंज निवासी किसान अशोक चौधरी के बगीचे से तैयार आम को बेहतर पैकेजिंग कर विक्रमशीला एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा जाता है। वहां बिहार भवन से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाता है। जर्दालु आम का रजिस्ट्रेशन एक्सपोर्ट कैटेगरी में भी हुआ है। पिछले वर्ष इंग्लैंड ,बेल्जियम और बहरीन में इसे भेजा गया था। इस बार अन्य गल्फ कंट्रीयों व यूरोपीय कंट्रीयों में भी एपीडा के माध्यम से भेजने की तैयारी है।
पैदावार की बात करें तो इस वर्ष जमकर फलन हुआ है। जर्दालु आम के पेड़ों में पत्ते से ज्यादा सिर्फ टिकोले नजर आ रहे हैं। मई के अंतिम सप्ताह में इसे तोड़ा जाता है खास कर जो आम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक भेजे जाएंगे इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। जर्दालु आम उत्पादक संघ के अध्यक्ष मैंगोमेन अशोक चौधरी की मदद से 2017 में जर्दालु आम को जीआई टैग मिला था। उन्होने बताया कि इस वर्ष बेहतर फलन हुआ है। इस बार कई देशों में भी भेजा जाएगा। इस आम को लोग इसलिए भी पसन्द करते है क्योकि यह सुपाच्य होता है। ज्यादा से ज्यादा आम खाने के बाद भी कोई परेशानी नहीं होती है। डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं।
अध्यक्ष,जर्दालु आम उत्पादक संघ
VO 2- जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कहा कि जर्दालु आम की बेहतर मार्केटिंग हो इसके लिए कृषि2विभाग और मुख्यमंत्री इसपर पहले निर्णय लिया है। पिछले दो साल से हमलोग प्रयासरत है। एपीडा के माध्यम से रजिस्टर कराया था। पिछले वर्ष कुछ देशों में एक्सपोर्ट भी हुआ था। इस बार पैदावार अच्छी है और एक्सपोर्टर्स यहां के किसानों को कॉन्टेक्ट भी करने लगे हैं। इस बार कई देशों में आम एक्सपोर्ट होगा।
FINAL VO- मुख्यमंत्री राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तक कि पहली पसंद जर्दालु आम का स्वाद विदेशों के लोग भी चखेंगे। इससे अपने बिहार की दमक विदेशों में बनी रहेगी।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak