भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर26अक्टूबर23*जिलाधिकारी ने विजयादशमी के शुभ अवसर पर रावण का किया पुतला दहन।
भागलपुर नाथनगर के सीटीएस मैदान में विजयादशमी के मौके पर रावण का पुतला दहन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा किया गया वही कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी और रामलीला समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया ,जहाँ रावण के पुतले का दहन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया वहीं कुंभकरण का वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार और मेघनाथ के पुतले का दहन एसडीएम धनंजय कुमार के द्वारा किया गया, नाथनगर के सीटीएस ग्राउंड में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम विगत अठारह सौ छियालीस ईस्वी से लगातार किया जा रहा है यहां हजारों हजार लोग इसे देखने के लिए आते हैं और प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाते हैं। इस बार रावण की ऊंचाई चालीस फीट कुंभकरण की ऊंचाई पैतीस फीट और मेघनाथ की ऊंचाई तीस फीट की थी, कलाकार एक महीने से इस पर काम कर रहे थे। राम लीला समिति के पदाधिकारी संरक्षक श्री रविंद्र प्रसाद अध्यक्ष श्री हरी प्रसाद भगत कार्यकारिणी अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद भगत उपाध्यक्ष नीरज कुमार भगत सचिव दिलीप कुमार भगत कोषाध्यक्ष अजय कुमार भगत सहित हजारों लोग सामिल हुए।

More Stories
बांदा31 अगस्त 26*बिना लाइफ जैकेट नाव-स्टीमर में सफर! पैलानी क्षेत्र में जिम्मेदारों की लापरवाही से खतरे में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की जान*
कानपुर नगर 31अगस्त 2026*कानपुर नगर की आज की प्रमुख और ताजा खबरें।
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*