भागलपुर20जून2023*हत्यारे को न पकड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों ने की सबौर थाने का घेराव*
*5 जून को हुई थी एक युवक की निर्मम हत्या, अपराधी के नहीं पकड़े जाने को लेकर ग्रामीणों ने की सबौर थाने का घेराव*
भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के कुरपट गांव के एक युवक विष्णु कुमार की 5 जून को हत्या हो गई थी, इस हत्या में मृतक के परिजन ने विष्णु की प्रेमिका के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है , मृतक विष्णु के हत्या होने के 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी अपराधियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है इसको लेकर गांव वालों ने सब और थाने को घेरा और जल्द से जल्द विष्णु के हत्यारे को पकड़ने की बात कही, वही ग्रामीणों ने पुलिस के कार्रवाई नहीं करने के उपरांत आज सबौर थाना में जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया और थाने का घेराव भी किया वहीं सबौर थानाध्यक्ष प्ले जल्द अपराधियों को पकड़ने की सांत्वना दी तब जाकर मामला शांत हुआ गौरतलब हो कि 5 जून को सबौर थाना अंतर्गत कुरपट गांव का रहने वाला गणेश पंडित का बेटा विष्णु कुमार की कुछ अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी थी।

More Stories
कानपुर नगर28जुलाई26*देर रात नशे में धुत लोडर चालक का तांडव, कई दुकानें तोड़ीं, मारी टक्कर टला बड़ा हादसा*
नई दिल्ली28जुलाई26*18 वर्ष से कम उम्र के उन सभी गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करे-सुप्रीम कोर्ट
जालौन28जुलाई26*जालौन पुलिस ने पकड़ा एक शातिर बदमाश