भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर17मई26*बीच गंगा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला*
भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीच गंगा में यात्रियों से भरी नाव अचानक खराब हो गई। नाव के बीच धारा में रुकते ही उसमें सवार लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया बताया जा रहा है कि सवारी से भरी नाव महादेवपुर गंगा घाट से भागलपुर के बरारी गंगा घाट की ओर आ रही थी। इसी दौरान बीच गंगा में नाव का इंजन खराब हो गया जिसके बाद नाव बीच धारा में फंस गई। नाव पर मौजूद यात्री घबराने लगे और मदद की गुहार लगाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और नाव को किनारे तक पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
आपको बता दें कि पिछले दिनों विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों के आवागमन के लिए नाव ही मुख्य सहारा बनी हुई है। ऐसे में गंगा घाटों पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*