भागलपुर11मई2023*पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 थानों में नए थानाध्यक्ष की हुई पोस्टिंग
भागलपुर के एसपी आनंद कुमार ने अपने कार्यकाल में पहली बार बुधवार को जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। एसपी ने 8 थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की है।बता दें कि गोराडीह थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को बनाया गया। जबकि गोराडीह में तैनात आशुतोष कुमार को बरारी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एनटीपीसी हरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष ललमटिया बनाया गया है।जबकि परिवहन शाखा प्रभारी पुलिस केंद्र भागलपुर में तैनात सुशील कुमार को एनटीपीसी के नए थाना अध्यक्ष बनाए गए। प्रभारी थानाध्यक्ष बाबरगंज प्रमोद साह को डी.आई.यु. में किया गया।वहीं राजरतन को थानाध्यक्ष बाबरगंज, मिथिलेश कुमार को डीआईयू, एवं सुशील राज को थाना अध्यक्ष तिलकामांझी बनाया गया। एसपी ने नव पदस्थापित सभी थानाध्यक्षों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *एक हफ्ते में 100% काम पूरा करने का अल्टीमेटम,
कौशाम्बी13मई26*एसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई*
रोहतास13मई26*सनबीम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 12वीं सी.बी.एस.ई,में जिले व स्कूल का नाम किया रौशन।*