भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर08अक्टूबर23*जीवन जागृति सोसाइटी दिल्ली में आयोजित करेगी *आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान समारोह*
भागलपुर की एक सक्रिय सामाजिक संस्थान जीवन जागृति सोसाइटी लगातार विभिन्न दुर्घटना पर कार्य करती है । इसी कड़ी में सोसायटी दिल्ली के constitution Club of India में विश्व आपदा रिडक्शन डे के अवसर पर दिनांक 13 oct 2023 को देश भर के ऐसे जांबाज इंसानियत के गुणों से भरपूर व्यक्तित्व के स्वामी जो संकट में फंसे व्यक्ति को छोड़ कर आगे नहीं बढ़ते है बल्कि उसका जान बचाते हैं को राष्ट्रीय स्तर पर *लोक नायक जयप्रकाश नारायण आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान* से सम्मानित करेगी। इस के अयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि देश में कोई भी समाजिक संस्था इस क्षेत्र में ऐसे लोगों का हौसला बड़ाने के लिए सम्मान समारोह नहीं करती है लेकिन समाज में नेकी के राह पर मदद करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं इस उद्देश से यह सम्मान समरोह अयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के लिए देश के 25 राज्यों से 561 लोगों को इस सम्मान हेतु चयनित किया गया है जिसमें से लागातार कार्य करने वाले 61 लोगों को दिल्ली बुलाकर समरोह स्थल पर देश के लब्ध प्रतिष्ठित महानुभाव के द्वारा सम्मानित किया जाएगा एवम शेष 500 मददगार को जिन्होंने कभी ना कभी संकट में फंसे लोगों को मदद किया है उनको यह सम्मान समरोह के बाद उनके क्षेत्र के विधायक के द्वारा दिलवाने की कोशिश की जायेगी। इस समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश एवम उच्चतम न्यायालय के जस्टिस श्री शिव कृति सिंह एन डी आर एफ के संस्थापक सदस्य एवम केंद्र सरकार द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा अवार्ड के पहले विजेता आई पी एस श्री के एम सिंह अंग क्षेत्र के सेवा मेडल सम्मान से सम्मानित ब्रिगेडियर एस के सिन्हा एवम कारगिल युद्ध के शौर्य चक्र विजेता मेजर राकेश शर्मा जी मुख्य अतिथि एवम विशिष्ठ अथिति होंगे और प्रतिभागी इनके हाथों से सम्मानित होंगे

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*