भागलपुर05मई25 हृषिकेश प्रकाश बने छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
हृषिकेश प्रकाश बने छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष
भागलपुर। मारवाड़ी महाविद्यालय में छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विश्वविद्यालय इकाई ने हृषिकेश प्रकाश को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की आंतरिक सर्वसम्मति के आधार पर की गई है। हृषिकेश प्रकाश लंबे समय से छात्र हितों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने हमेशा छात्रों की आवाज़ बुलंद की है। शांत स्वभाव, विनम्रता और समाधान केंद्रित दृष्टिकोण के कारण वे छात्रों में खासे लोकप्रिय हैं। नियुक्ति के बाद हृषिकेश ने कहा कि यह सिर्फ पद नहीं, मेरे लिए छात्रों के विश्वास और संघर्ष की जिम्मेदारी है। मैं छात्र हितों की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष करूंगा और संगठन को सेवा का माध्यम बनाऊंगा। उन्होंने स्मार्ट क्लास, खेलकूद, छात्रावास की सुविधा, और डिजिटल शिक्षा जैसी प्राथमिकताओं पर काम करने का संकल्प जताया। उनकी नियुक्ति पर विवि अध्यक्ष आर्यन सिंह राठौर, विवि छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, युवा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा, हरिओम आदि ने बधाई दी है।

More Stories
अयोध्या। ७ दिसंबर २५ *कार दुर्घटना पर दो नाबालिक बच्चों की मौत
मथुरा 7 दिसंबर 25*थाना राया पुलिस व साइबर सैल की संयुक्त टीम द्वारा लूट के मुकदमें का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को मय लूटे गये मोबाइल फोन एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 7 दिसंबर 25*थाना जैत पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार