भागलपुर 7 अप्रैल 26*बबुरा गांव में जनप्रतिनिधि के ऑफिस पर हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव स्थित बाबूरा चौक पर एक जनप्रतिनिधि के कार्यालय में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है पीड़ित मोहम्मद नौशाद ने बताया कि 4 से 5 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उनके ऑफिस में जबरन प्रवेश किया और उनके साथ मारपीट की इसके साथ ही पूरे कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि “अभी तो सिर्फ इतना ही हुआ है, आगे तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है
मोहम्मद नौशाद ने बताया कि वह एक जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भावेश चौधरी नामक व्यक्ति का हाथ है, जो लंबे समय से गांजा और ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त है
नौशाद के मुताबिक, आरोपी पहले धनकुंड थाना क्षेत्र में सक्रिय था, लेकिन फिलहाल गोराडीह थाना क्षेत्र के एक बहियार में छोटा सा घर बनाकर वहीं से नशीले पदार्थों का धंधा चला रहा है।पीड़ित ने यह भी बताया कि अपराधियों ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले गोराडीह थाना को सूचना देकर उन्होंने ही गांजा से भरी गाड़ी को पकड़वाया था, इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

More Stories
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारियों से दूर रहना ही नहीं, अपितु शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रहना है- आस्था मिश्रा*
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*62 करोड रुपए खर्च करके नगर पालिका मंझनपुर का कराया गया विकास*
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*एसपी ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान हेतु दिए निर्देश*