भागलपुर 7अप्रैल 26*बरारी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और तनाव बताया जा रहा कारण*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बुल्लू यादव के 28 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि बिट्टू कुमार रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए जाने की बात कहकर गया था। उसने अपनी पत्नी से भी छत पर आने को कहा लेकिन पत्नी खाना खाने के बाद सो गई।कुछ देर बाद जब पत्नी ने देखा कि उसके पति नहीं आए हैं तो वह छत पर गई लेकिन वहां नहीं मिले इसके बाद जब वह कमरे में पहुंची तो देखा कि बिट्टू कुमार टेबल पर बैठे हुए हैं और गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ है। यह दृश्य देख घर में कोहराम मच गया घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों के अनुसार मृतक ने कर्ज ले रखा था और एक टोटो भी लोन पर लिया था जिसकी किस्त चल रही थी आर्थिक दबाव के कारण वह काफी तनाव में रहता था और पिछले कुछ समय से कम बोलता था तथा अकेले रहना पसंद करता था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…