भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट-स्पॉट पर
छापामारी की जा रही है। वार पुलिस
इसी क्रम में दिनांक-26.05.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सुलतानगंज थाना अन्तर्गत मुकेश कुमार मंडल पिता-स्व० फेकन मंडल सा०-स्तनडीह के द्वारा अपने घर पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था के निगरानी एवं थानाध्यक्ष सुलतानगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा ग्राम-स्तनडीह स्थित मुकेश कुमार मंडल पिता-स्व० फेकन मंडल के घर पर छापामारी के क्रम में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए विभिन्न प्रकार के निर्मित तथा अर्धनिर्मित अवैध अग्नेयास्त्र, एक जिंदा कारतूस एक खोखा एवं अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ मुकेश कुमार मंडल पिता-स्व० फेकन मंडल सा०-स्तनडीह को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :-01.देशी पिस्तौल (मस्केट)-02।02.जिंदा कारतूस-01।
03.खोखा-01।04.पिलेट-02।05.अर्धनिर्मित देशी पिस्तौल-5।06.अर्धनिर्मित बैरल (छोटा)-01।07.अर्धनिर्मित बैरल (बड़ा)-12।08.ड्रिल मशीन-01।09.बेंच वाईस मशीन-01।10.लोहा गर्म करने का भांति-01।
11.रेती एवं पिलास-04।12.ग्राइन्डर मशीन-01।गिरफ्तारी :-01. मुकेश कुमार मंडल पिता-स्व० फेकन मंडल सा०-स्तनडीह थाना-सुलतानगंज जिला-भागलपुर।
छापामारी दल की विवरणी :परिक्ष्यमान् सहायक पुलिस अधीक्षक सह-थानाध्यक्ष सायम रजा।
सुलतानगंज थाना। 02. पु०नि० मृत्युंजय कुमार सुलतानगंज थाना। पु०अ०नि० विष्णुदेव कुमार सुलतानगंज थाना।पु०अ०नि० रौशन कुमार सुलतानगंज थाना।पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी सुलतानगंज थाना।स०अ०नि० अनुज कुमार सुलतानगंज थाना।सशस्त्र बल सुलतानगंज थाना।

More Stories
भागलपुर12जुलाई26*मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत डकैती कांड का सफल उभेदन करते हुए 07 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 12 जुलाई 26* मथुरा केनरा बैंक गार्द रूम में आरक्षी अजीत कुमार की गोली लगने से मौत*