भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
*खेल संघों ने निकला मतदाता जागरूकता रैली*
भागलपुर 15अप्रैल 2024 * लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने एवं 26 अप्रैल को
शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिला खेल पदाधिकारी, भागलपुर एवं जिले के सभी खेल संघों के सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत सैंडिश कंपाउंड खेल मैदान से की गई। सभी खेल संघों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने इस अभियान में भाग लिया। सैंडिश कंपाउंड से रैली निकलकर तिलकामांझी चौक – कटहलबाड़ी चौक होते हुए पुनः सैंडिश कंपाउंड मैदान में समाप्त हुई।
रैली में जिले के सभी खेल संघ के अध्यक्ष एवम सचिव शामिल थे ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 *मरंगा में महिला लाश कांड का 24 घंटे में खुलासा, SP के एक्शन से हिला अपराधियों का नेटवर्क*
पूर्णिया 9 सितंबर 26*पूर्णिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तस्कर और चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 9 सितंबर 26 बिहार में ई-चालान को लेकर बड़ा फैसला: अब स्थायी लोक अदालत में होगा निपटारा