भागलपुर, 12 जून 2023*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर “बाल श्रम एक अभिशाप” विषय पर परबत्ती में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जनप्रिय भागलपुर की ओर से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर “बाल श्रम एक अभिशाप” विषय पर परबत्ती में संगोष्ठी का आयोजन डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार और धन्यवाद ज्ञापन गौतम कुमार द्वारा किया गया।
डॉ मनोज मीता ने कहा बाल श्रम से बचपन खत्म हो रहा है। जो दिमाग निर्माण में लगाना चाहिए वह समाज को कलंकित करने वाले खराब कामों में लग जाता है।
डॉ मनोज कुमार ने कहा बाल श्रम किसी भी समाज के लिए अभिशाप है, जिससे मुक्त हुए समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। आगे उन्होंने ने कहा हम किसी भी समस्या का समाधान उसके तथ्यात्मक अध्ययन से ही निकाल सकते है। इसलिए नियमित संपर्क और तथ्यात्मक अध्ययन कर समाज के लोगों को जागरूक बाल श्रम से मुक्त हो सकते है।
अमरीना सेराज ने कहा बाल श्रम के कारण बहुत है फिर भी गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, जागरूकता का अभाव और जनसंख्या इसके प्रमुख कारण है। इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के साथ ही बाल श्रम को खत्म कर सकते है।
अर्जुन शर्मा ने कहा आज सरकार तरह तरह की योजनाएं चला रही है लेकिन जागरूकता के अभाव के कारण सभी योजनाएं बेकार है।
संगोष्ठी में अमरजीत कुमार मंडल , रेणु सिंह, रंजीत कुमार, जयशंकर प्रसाद, रूपेश कुमार यादव, विक्रम कुमार ने अपने विचार रखे।
उक्त अवसर पर मनीष शिवपुनम यादव, साजन, लक्ष्मी गोस्वामी, नारद साह, शरमी मंडल, शम्भू मंडल महेंद्र शर्मा, प्रवीण ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, रौशन कुमार, हरि मंडल, अनिक महलदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गौतम कुमार,सचिव,
जनप्रिय भागलपुर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 18 अप्रैल 26*पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे*
चंडीगढ़ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 💁🏻♂️हरियाणा आज की खबरें*
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26* इंसानियत की जीत : 30 साल का दर्द खत्म, GMCH पूर्णिया में गरीब मजदूर का फ्री ऑपरेशन*