भागलपुर बिहार (24/01/2024)से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर में छात्र ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम
भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में गले में फंदे डालकर एक छात्र ने अपना जीवन लीला खत्म कर दिया। घटना के बावत बताया जा रहा है कि मृतक युवक मैट्रिक का परीक्षार्थी था। इस मामले को लेकर मृतक युवक के भाई आयुष ने बताया कि आज सुबह हम ट्यूशन पढ़ने गए थे और वापस आए तो कमरे का दरवाजा बंद दिखा। उसके बाद जब धक्का मार कर दरवाजा खोला तो देखा मेरा छोटा भाई फंदे से लटका हुआ है।इसके बाद घटना की सूचना ततारपुर थाना पुलिस को दिए और पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। हालाँकि छात्र ने किस वजह से ख़ुदकुशी की है। इसका पता नहीं चल पाया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 मार्च 26बायसी में इफ्तार पार्टी: अमन-ओ-सुकून के लिए दुआ_एकता और भाईचारे का संदेश_
भागलपुर 6 मार्च 26*अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।