नई दिल्ली *शनिवार, 07 मार्च 2026 के यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
🔶ईरानी जहाज की मदद को आगे आया भारत, IRIS Dena पर US अटैक से पहले भारत ने दूसरे ईरानी जहाज को दी थी शरण, कोच्चि में ठहरे 183 क्रू मेंबर्स
🔶कोई समझौता नहीं, केवल बिना शर्त सरेंडर; ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक
🔶रूसी तेल खरीद पर भारत को 30 दिन की छूट: केंद्र पर भड़की कांग्रेस ने कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल
🔶LPG price increased: घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, नई दरें लागू
🔶सुपरपावर्स की दादागिरी का दौर खत्म, जयशंकर ने अमेरिका-चीन को बताई भारत की ताकत
🔶Exclusive: इस बार दिल्ली पर कब्जा करूंगी, यही मेरा टारगेट; ममता की चेतावनी
🔶कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान
🔶नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
🔶सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच
🔶डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान
🔶नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेपाल, भारत और श्रीलंका से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया
🔶अजित पवार प्लेन क्रैश मामला: भतीजे रोहित का सवाल- CID ने VSR के मालिक से पूछताछ की या मेहमाननवाजी की, अभी तक FIR क्यों नहीं
🔶UPSC में कैंडिडेट पास हो रहे या ‘अफसर’? ये 39 अपकमिंग IAS तो पुराने अधिकारी ही हैं…
🔶देश में नहीं है पेट्रोल-डीजल की कोई कमी, सोशल मीडिया पर फैली खबरें निकलीं फर्जी; तेल कंपनियों ने कही बात
🔶जेन जेड के हीरो बालेन शाह के हाथ में नेपाल की कमान? बड़ी जीत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी
🔶अमेरिकी उप विदेश सचिव बोले: भारत के साथ चीन जैसी व्यापारिक ‘ग़लती’ नहीं दोहराएगा
🔶ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमले का सातवां दिन: 1,230 मौतें, अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई तेज़ करने की चेतावनी दी
🔶बाइक 2 लीटर, कार 10; बसें अधिकतम 80, ईरान जंग के बीच पड़ोसी देश बंगलादेश में तेल पर कोहराम
🔶अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंगे
🔷भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा: कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
[07/03, 07:29] +91 87380 48060: सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- कांग्रेस नेता रोहित पांडेय सपा में होंगे शामिल, आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में लेंगे सदस्यता, संतकबीरनगर से लोकसभा प्रत्याशी थे रोहित पांडेय, रोहित पांडेय के समर्थक भी सपा में होंगे शामिल
➡लखनऊ- KGMU की अवैध मजारें आज हटाई जाएंगी, KGMU प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मांग की, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांगी फोर्स, आज दोपहर 12 बजे पुलिस फोर्स मांगी, चीफ प्रॉक्टर ने अवैध मजारें हटाने का समय तय किया
➡लखनऊ- 2027 से पहले सपा की बड़ी तैयारी, सपा कार्यालय पर आज बड़ा कार्यक्रम, सदस्यता ग्रहण समारोह का कार्यक्रम, कई नेता ज्वाइन करेंगे समाजवादी पार्टी
➡लखनऊ- शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंची थी, नगर निगम मुख्यालय में महिला की तबीयत बिगड़ी, दूसरी मंजिल तक चढ़ने के दौरान बिगड़ी तबीयत, कई दिनों से नगर निगम की लिफ्ट है खराब, परिवर्तन दल के लोगों ने महिला को नीचे उतारा, लोगों ने नगर निगम की व्यवस्था पर उठाए सवाल
➡आगरा- सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा आज, सुबह 9.25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से होंगे रवाना, 10.10 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम, अमर कन्वेंशन सेंटर फतेहाबाद रोड पहुंचेंगे सीएम, 10.30 से 12.30 तक सीएम का कार्यक्रम आरक्षित, 12.50 बजे अमर कन्वेंशन सेंटर से करेंगे प्रस्थान, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, 1:45 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम, 1:50 बजे वृंदावन मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे सीएम
➡संभल- ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में युवक की हत्या, दबंगों ने घर में बांधकर कुल्हाड़ी से हत्या की, हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के बलकरनपुर की घटना
➡गाजियाबाद- गाजियाबाद में प्रधानी चुनाव में बवाल, उम्मीदवारों के परिवार आमने-सामने, लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई मारपीट, पुलिस ने बीच बचाव का किया प्रयास, भोजपुर क्षेत्र के नाहली गांव की घटना
➡मुरादाबाद- रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, कटघर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
➡मुरादाबाद- MDA के अवर अभियंता देवेंद्र पर गंभीर आरोप, मजदूरों के हाथ-पैर तुड़वाने का आरोप लगा, कमिश्नर अंजनेय ने खुद जांच के दिए आदेश, पूरी घटना की कराई जा रही है जांच, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई, अवर अभियंता 3 सुपरवाइजर पर गिरेगी गाज, MDA वीसी अनुभव पर लीपापोती के आरोप
➡बहराइच- प्रेम प्रसंग से नाराज़ परिजनों ने की हत्या, प्रेमी को घर बुलवाकर उतारा मौत के घाट, लाठी डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका के घर वालों ने वारदात को दिया अंजाम, लड़की के पिता 3 चाचा ने घटना को दिया अंजाम, मृतक राजू के भाई की तहरीर पर FIR दर्ज, पुलिस ने पिता समेत 4 अभियुक्तों को पकड़ा, बहराइच थाना रानीपुर इलाके का मामला
➡मेरठ- छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, IIMT यूनिवर्सिटी के बाहर जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गंगानगर थाना क्षेत्र में है IIMT यूनिवर्सिटी
➡गोंडा- नवाबगंज में मौरंग व्यापारी के अपहरण मामला, अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में विकास सौरभ दुबे गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे बाइक बरामद, बदमाशों से लूट के 58000 रुपये नगद बरामद, 200000 लेने के बाद कर रहे थे 300000 की डिमांड, बदमाशों के 3 साथी अभी भी चल रहे फरार, नवाबगंज के उमरिया पावर हाउस के पास मुठभेड़
➡रायबरेली- सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, टक्कर से बाइक में सवार 2 युवकों की मौत, अवंती बाई इंटर कॉलेज के पास हुई घटना, हादसे में दोनों बाइकों के भी उड़े परखच्चे, गुरबक्शगंज क्षेत्र के पूरे बदई पुरवा चौराहे की घटना
➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में महिला ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति पत्नी में हुआ था आपसी विवाद, विवाद के चलते पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महाखेड़ा की घटना
➡हापुड़- न्यू हापुड़ इंडस्ट्रियल पार्क में चोरी की वारदात, पार्क में ट्रांसफार्मर का सामान चोरों ने किया पार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, नगर कोतवाली क्षेत्र के सबली का मामला
➡झांसी- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज झांसी दौरे, 5 बजे एक होटल में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल, डॉक्टरों और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे
➡मथुरा- सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा आज, दोपहर बाद मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम योगी, धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन भी करेंगे, वृन्दावन स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करेंगे
➡हापुड़- महिला ने नहर में लगाई छलांग, पारिवारिक क्लेश के चलते नहर में कूदी, पुलिस ने नहर में कूदी महिला को बचाया, धौलाना क्षेत्र के देहरा नहर का मामला
➡रायबरेली- सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, टक्कर से बाइक में सवार 2 युवकों की मौत, अवंती बाई इंटर कॉलेज के पास हुई घटना, हादसे में दोनों बाइकों के भी उड़े परखच्चे, गुरबक्शगंज क्षेत्र के पूरे बदई पुरवा चौराहे की घटना
———————————————————————————–

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए