*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर बिहार 22/06/26*“सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत लगभग 20 मामलों की हुई सुनवाई*
भागलपुर, 22 जून 2026: बिहार सरकार की “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” योजना के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम जनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। सुनवाई की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने की।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम के तहत प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया एवं आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं।
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार11अक्टूबर26* पूर्णिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2.657 KG गांजा के साथ दो सगे तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया : KGBV में बेटियों की हुंकार – बाल विवाह और दहेज को जड़ से मिटाएंगे*
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*