भरथना इटावा 2 दिसंबर*होटल संचालक को घर जाने के दौरान रास्ते मे घेरकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
होटल संचालक को घर जाने के दौरान रास्ते मे घेरकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी,पीड़ित होटल संचालक ने दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अनवरगंज के पीड़ित नौशाद पुत्र जमील अहमद ने मोहल्ले के ही इरम व मोहल्ला स्टेशन रोड के आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि बीती मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह अपना होटल बंद करके घर जा रहा था,रास्ते में आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए खाने के रुपए नही देने से इंकार करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी,जिससे मेरे पैरो व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है,चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
भरथना
घर पर आकर गाली गलौज कर मारापीटा,पीड़ित ने दो लोगो के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र के मोढी गांव के गुलजारीलाल पुत्र गिरवारीलाल ने जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव तखरउ के रविकुमार व थाना बकेबर के प्रथ्वीरामपुर गांव के छोटेलाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है कि 28 नबम्बर को रात करीब 10 बजे आरोपियों ने घर आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीड़ित के अनुसार आरोपी रिश्तेदार है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
भरथना
पुलिस ने दो लोगो को शांति भंग में पाबंद किया।
उपनिरीक्षक अवधेश कुमार के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कँधेसी पचार गांव प्रदीप कुमार के खिलाफ शराब के नशे के परिजनों से वाद विवाद करने पर शांति भंग की कार्यवाई की गई,इसके अलावा नगला डरु के उदयवीर के खिलाफ भी शांति भंग की कार्यवाई की गई।
भरथना
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई।
उपनिरीक्षक अवधेश कुमार के अनुसार कस्बा क्षेत्र अंतर्गत जवाहर रोड पर मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से इसी मोहल्ले के मनोज कुमार 55 पुत्र रोशनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र अजय की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया है।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
नई दिल्ली15अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली15अगस्त26🇮🇳🎍 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*_आपको 80वें भारतीय स्वतन्त्रता दिवस व हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*