भरथना इटावा 15 सितंबर*
मारपीट व जान से मारने की धमकी से भयभीत महिला ने पुलिस को एक नामजद के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई है।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मोतीगंज (रेलवे पावर हाउस वाली गली) की रामा देवी पत्नी कैलाश बाबू ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीती 11 सितंबर की शाम करीब 5 बजे मोहल्ले का ही एक नामजद बिना वजह गाली गलौज करने लगा,रोकने पर मारपीट कर दी।मारपीट के दौरान आरोपी ने मेरी पांच वर्षीय नातिन को भी मारापीटा,शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया।पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…