भरथना इटावा 10 नवंबर*
दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए, जिसमे दोनों बाइक चालको को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरथना-तुरैया माइनर संपर्क मार्ग पर स्थित नगला गुदे की पुलिया के नजदीक मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमे एक बाइक के चालक उमाकांत 35 व पीछे बैठा उसका भतीजा यशवीर निवासी रमायन भरथना घायल हो गया वही दूसरी बाइक का चालक गुड्डू नागर निवासी छिबरामऊ कन्नौज व उसके पीछे बैठा एक अन्य घायल हो गया,घटना में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां घायल यशवीर ने बताया कि वह चाचा उमाकांत के साथ बाइक पर बैठकर बिरारी जा रहा था,रास्ते मे सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वही गोपियांगंज प्रधान सोनू कठेरिया ने बताया कि छिबरामऊ निवासी बाइक चालक गोपियागंज में अपने रिश्तेदार के घर सोमवार को आया था,वापस जाने के दौरान मंगलवार को रास्ते मे घटित घटना में वह घायल हो गया।
घटना में घायल उमाकांत व गुडडू को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया जबकि बाकी दो घायलों की मरहम पट्टी कर घर भेजा गया।जानकारी के अनुसार दोनों ही बाइक के चालक हेलमेट नही लगाए थे
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?