भदोही31जुलाई*अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 घायल और 1 की मृत्यु
रात्रि में समय करीब 00:20 बजे थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत गोधना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारुति इवान कार पर सवार चार दर्शनार्थी जो कौशांबी से वाराणसी की ओर जा रहे थे। अचानक अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो गई, जिससे वाहन में सवार चारों व्यक्ति 1.लवलेश त्रिपाठी 2.लूपेन्द्र त्रिपाठी उर्फ कल्लू पुत्रगण हरिओम त्रिपाठी 3.मोहित मिश्र पुत्र राजेश मिश्रा निवासीगण ग्राम म्योहर थाना करारी जनपद कौशांबी 4.प्रकाश मिश्र पुत्र सुरेश चन्द्र मिश्र ग्राम कैलाशपुर थाना कौशांबी जनपद कौशांबी घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। ईलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल लवलेश त्रिपाठी उपरोक्त की मृत्यु हो गई। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर वाहन चालक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
यूपी आजतक से योगेश त्रिपाठी ब्यूरो चीफ भदोही

More Stories
लखनऊ ३ जुलाई २६*थाना पीजीआई क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु
मथुरा 3 जुलाई 26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को चोरी किये गए मोबाइलों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 3 जुलाई 26* पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 बदमाश हुआ घायल व 01 बदमाश मौके से हुआ फरार जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है।*