भदोही07दिसम्बर*किसानो ने बजाज चीनी मिल खम्भारखेड़ा पर किया धरना प्रदर्शन
बिछिया:-गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया,कारी कोट,सुजौली,मटेही,रमपुरवा,जंगल गुलरिहा आदि क्षेत्रो के हजारों किसानो ने आज तय कार्यक्रम के तहत बजाज चीनी मिल खम्भारखेड़ा पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। लखीमपुर किसान युनियन के जिलाअध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व मे धरने का आयोजन किया गया। इस धरना प्रदर्शन मे लखीमपुर के लगभग सैकड़ो किसान भी शामिल रहे। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवंत चीमा ने बताया कि पहले चीनी मिल ने 10 दिन मे भुगतान करने का आश्वशन दिया था। लेकिन तय समय पर पिछला भुगतान अब तक नही हुआ है। जब तक हमारी गन्ने की पुराना भुगतान नही हो जाता है। तब तक धरना।जारी रहेगा।
धरने मे क्षेत्र के किसान बलजीत विर्क,मलकीत चीमा,हरपाल,जस्पाल,मीतपाल ,गुरमेल,पीमा,पालू गुरप्रताप हरजिंदर सिंह बलदेव सिंह सहित सैकड़ो किसान शामिल रहे।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **