उदयपुर07दिसम्बर*नयागाँव की ग्राम पंचायत चिताैडा में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर सम्पन्न हुआ ।
खेरवाडा,7 दिसम्बर*उदयपुर जिले के उपखण्ड खेरवाडा की पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत चिताैडा में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर सम्पन्न हुआ ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी व उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने की ।मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि प्रधान कमला परमार,जिला परिषद सदस्या विशल्या काेठारी,पंचायत समिति सदस्य महेन्द्रा कँवर थी ।
विधायक डाँ परमार ने शिविर में लाभार्तियाें काे 119नामान्तरण,117 शुद्धीकरण पत्र,3 बटवारा,131 राजस्व प्रतिलिपि,5 आवंटन,35 सीमा जानकारी,दाे सार्वजनिक उपयाेग हेतु भूमि आवंटन पत्र,एक आबादी विस्तार,60 जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये । इसी प्रकार से 52 पेन्शन पीपीओ,24 आवासीय पट्टे,3 पालनहार,एक विवाह पंजीयन पत्र,21 शाैचालय राशि का भुगतान पत्र,34 जन्म प्रमाण पत्र,22 मृत्यु प्रमाण पत्र,20 जाेब कार्ड वितरण किये । भावना गरासिया काे मुख्य मंत्री कन्यादान याेजना में 31 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र,कृषि विभाग द्वारा दाे किसानाें काे स्प्रेयर मशीन शंकरलाल ,वालजी काे दिये गये ।यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
इस अवसर पर सरपंच लिम्बाराम गरासिया चिताैडा,रमणलाल भगाेरा सरपंच मालीफला,लेम्पस अध्यक्ष शंकरलाल गरासिया,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल अहारी,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के महासचिव व देहात जिला काँग्रेस के सचिव गजेन्द्र काेठारी,प्रवक्ता गणेश मीणा,शानि्तलाल गरासिया,विकास अधिकारी आरती गुप्ता,तहसीलदार शिवराम पटेल सहीत अधिकारी व कर्मचारी उपसि्थत थे ।
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*