बुलन्दशहर14मार्च24*शराब का सेवन करते दोस्त को गोलियों से भूना.. गुस्साए परिजनों ने ऑन the स्पॉट कर दिया इंसाफ.. क़ातिल की भी हुई हत्या
UP : बुलंदशहर में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्त विनोद ने दूसरे दोस्त नेमपाल की गोली मारकर हत्या के दी। बुलंदशहर के एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि हत्या कर भागे हत्यारे की मृतक के परिजनों ने इतनी पिटाई की कि इलाज के दौरान अस्पताल में क़ातिल की भी मौत हो गयी।
हत्या का खूनी इंतकाम!
बुलंदशहर जनपद के कोतवाली डिबाई के चिरौरी गाँव में बुधवार की रात को विनोद के घर नेमपाल गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने रात को एक साथ शराब पी और किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। बताया जाता है कि दोनों दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद ने अपने ही दोस्त नेम सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी और गोली मारकर नेम सिंह की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देख विनोद फरार हो गया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे नेम सिंह के परिजनों ने विनोद को पीछा कर पकड़ लिया, बताया जाता है कि उसके परिजनों ने हत्या का बदला लेने के लिए विनोद की जमकर पिटाई की मरणासन्न किया।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,