बीकानेर26अगस्त25*किश्मीदेसर की तीन लड़कियां 24 घंटे से लापता, परिजनों ने जताई चिंता*
बीकानेर। किश्मीदेसर क्षेत्र की तीन लड़कियां — खुशी, अंजली और अंशु — पिछले 24 घंटे से लापता हैं।
परिजनों के अनुसार, तीनों लड़कियां 25 अगस्त की शाम 6 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वे सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर जा रही हैं। लेकिन रात को घर नहीं लौटीं।
आज यानी 26 अगस्त की शाम 6 बजे तक पूरे 24 घंटे बीत जाने के बाद भी इनका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने बताया कि लड़कियों के पास एक मोबाइल फोन भी था, लेकिन अब वह नंबर स्विच ऑफ आ रहा है।
लंबी तलाश के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो लड़कियों के भाई देवकिशन ने गंगाशहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इन तीनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें।
📞 संपर्क नंबर: देवकिशन – 9982567028, 8233208883
👉 बीकानेर पुलिस और परिवार ने जनता से सहयोग की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द तीनों का सुराग मिल सके।
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन