बाराबंकी28मार्च24*अवैध पेड़ों की कटान को रोकने के लिए टिकैत गुट ने सौंपा ज्ञापन
जैदपुर-बाराबंकी। ज़ैदपुर थाना परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के बंकी ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों से संबंधित समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह को सौंपा गया। जिसमें यह मांग की गई कि क्षेत्र में दिन-रात हो रहे अवैध पेड़ों की कटान को रोका जाए तथा अवैध मिट्टी खनन कर रहे डंपरों द्वारा आए दिन दुर्घटना बढ़ती जा रही हैं जिस पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तमाम चोरियां व गौकशी की घटनाएं हो रही है। जिन पर अंकुश से लगाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग उठाई है। इस मौके पर नवाबगंज तहसील अध्यक्ष शिवनरायन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहें।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*