बाराबंकी17जून24*रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
बाराबंकी। थाना लोनी कटरा पुलिस ने रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी वासुदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर सिंह थाना लोनी कटरा के ग्राम मदनापुर मजरे बुढ़नापुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी पर धोखाधड़ी सहित 14 विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी वासुदेव सिंह रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पैसा लेता था। फिर फर्जी नियुक्ति पत्र डाक के माध्यम से भिजवाकर गुमराह करता था। साथ ही सरकारी नौकरी ना दिला पाने पर जमीन देने के नाम ठगी करता था। आरोपी की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव, आरक्षी गौतम तोमर, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार व नीरज कुमार शामिल रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
बांदा 15 अक्टूबर 26*में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत*