बाराबंकी14मार्च24*रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद
मसौली-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक कोटवा के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन काफी देर चले प्रयास के बाद भी पुलिस को कोई सफलता हासिल नही हुई। जिससे पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मृतक के शव 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कोटवा रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रेन एक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना बिन्दौरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बुधवार की रात करीब 11 बजे मसौली पुलिस को दी। मसौली पुलिस ने पहुंचकर देखा तो घायल अवस्था में शव बरामद हुआ।जिसको कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नही हो सकी। जिसको लेकर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति ट्रेन पर सफर करने वाला यात्री प्रतीत होता है। उसके पास किसी प्रकार के कोई कागजात नही मिले है। हालांकि शव की शिनाख्त का प्रयास भी किया गया है। लेकिन सफलता हासिल नही हो सकी है।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश