बाराबंकी08अप्रैल24*48 घंटे बाद घाघरा नदी में डूबे पांचवें युवक का शव बरामद
रविवार की शाम को डूबते युवक को बचाने गए 26 वर्षीय नूर आलम पुत्र अब्दुल हाई का शव रविवार देर शाम घाघरा नदी में बरामद हो गया। जिसके बाद ग्रामीण व पुलिस के गोताखोर हादसे में लापता पांचवें युवक मो.अहमद रजा (14)पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम चिर्रा की तलाश में जुट गए। जिसका शव सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर आगे घाघरा नदी में बरामद हुआ। जिसे ग्रामीण व पुलिस के गोताखोर बाहर निकालकर लाए। फिर मृतक का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग 48 घंटे के बाद मिले बच्चे शव को देखकर परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों का रो रो कर बुरा हाल है।

More Stories
लखनऊ 22 नवम्बर 26*पश्चिम ज़ोन के एक ऐसे प्रभारी जो अपने थाना क्षेत्र के लोगो के दिलो पर किया राज
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*