बाराबंकी 31 मार्च 24*6 माह के लिए जिलाबदर किए गए दो पेशेवर अपराधी
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा पुलिस ने रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर गुंडा एक्ट के दो अभियुक्तों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जिले में गुण्डा व पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिए है। जिस देखते हुए पुलिस गुण्डा व पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर डीएम सत्येंद्र कुमार के आदेश पर जिला बदर की कार्यवाही कर रही है। रविवार को थाना लोनी कटरा पुलिस ने दो अभियुक्त आशुतोष उर्फ आशू पुत्र प्रमोद कुमार शुक्ला व शिवबहादुर पुत्र गुरू प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम बेडौरा को 06 माह के लिए जिला बदर कर दिया।

More Stories
बिजनौर 14 नवम्बर 26*UP पुलिस का एक वाकया पढ़िए – बिजनौर के 4 पुलिसकर्मियों पर 5 लाख की वसूली का आरोप, चारों सस्पेंड*
लखनऊ14 नवम्बर 26*उत्तर प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए।*
कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*जलसा गुम्बद ए खजरा कांफ्रेंस की धूम , शायर और उलेमा हुए शामिल*