आप की तरह भाजपा की एक सिपाही हूं : राजरानी
*बाराबंकी 30 मार्च 24- जगह-जगह हुआ भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत
जैदपुर-बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राजरानी रावत का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया। जिसमें लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।सर्वप्रथम बीबीपुर स्थित एसएस कान्वेंट स्कूल में राजरानी रावत का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत करते हुए सभी का परिचय प्राप्त होने के उपरांत संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत ने कहा कि मैं आप सभी की तरह भाजपा की एक सिपाही हूं। इसलिए सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई जो जन-जन तक तथा सभी उसके लाभार्थी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पर भी तंज कसा। इसके उपरांत जैदपुर पहुंचते ही भाजपा नेता दिवेश जायसवाल द्वारा बाजार में डोल नगाड़े और आतिशबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही जैदपुर थाना चौराहा पर भी मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी के नेतृत्व में भव्य स्वागत का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें। वही भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत ने सभी का उत्साह देखते हुए काफी खुशी जाहिर किया। वही जैदपुर की जानी मानी हस्ती गायत्री जायसवाल से मिलकर उनके पिता के निधन का शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही सभी से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी, जैदपुर चेयरमैन पद के प्रत्याशी भाजपा नेता अबू उमेर अंसारी, वरिष्ट भाजपा नेता दीपक निगम, विधानसभा विस्तारक जानकी प्रसाद तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दशरथ लाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतु रावत, भाजपा नेता दिवेश कुमार जायसवाल, श्यामू जायसवाल, उमाकांत, डाक्टर रामहेत विश्वकर्मा, सुशील रावत, डीएम वर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो0 तालिब, राकेश रावत सुसील सोनी, सुरेन्द्र, अशोक रावत, शिव करने, राजू यादव,मनोज, डाक्टर मनोज रावत ,विनय कुमार राम मिलन,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य