बाराबंकी 15 सितंबर 26*ईंटों के विवाद में चेयरमैन पर आरोप, पाठक बोले- आरोप निराधार, चुनावी तैयारी का हिस्सा
– नगर पंचायत की सरकारी ईंटें उठवाने और महिला को नोटिस देने के बाद गरमाया मामला
–
रामनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत की सरकारी जमीन और ईंटों के विवाद में चेयरमैन पर आरोप,विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। नगर पंचायत की कार्रवाई के बाद महिला द्वारा चेयरमैन रामशरण पाठक पर लगाए गए गंभीर आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश और आगामी चुनाव की तैयारी बताया है।
( सरकारी जमीन-ईंट पर कार्रवाई से बढ़ा विवाद )
चेयरमैन के अनुसार कस्बे के मोहल्ला लखरौरा निवासी चांदनी पत्नी विनोद कुमार पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने और सरकारी ईंटें घर के सामने सहन में बिछाने की शिकायत मिली थी। कस्बावासियों और ठेकेदारों की शिकायत पर नगर पंचायत कार्यालय से नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की गई। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सरकारी ईंटें उठवाई गईं। आरोप है कि इस दौरान महिला ने कुछ लोगों के साथ कर्मचारियों से अभद्रता और गाली-गलौज की।
( ईंटों के बाद आरोपों की दीवार )
चेयरमैन रामशरण पाठक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर के विकास कार्यों और सरकारी संपत्ति के मामले में उन्होंने कभी किसी को अनुचित लाभ नहीं दिया। कार्रवाई के बाद उनके और उनके पुत्रों की छवि धूमिल करने के लिए राजनीतिक विरोधियों ने महिला के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा है। उन्होंने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए कहा कि उनके पास मामले से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। चेयरमैन ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक विरोधियों की सक्रियता बढ़ गई है और इसी के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। फिलहाल सरकारी ईंटों से शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक आरोपों की चौखट तक पहुंच चुका है। आरोपों की वास्तविकता जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण