September 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर 15 सितंबर 26*तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब*

सुल्तानपुर 15 सितंबर 26*तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब*

सुल्तानपुर 15 सितंबर 26*तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब*

*भारत माता के जयकारों से गूंजा नेवरा खादर बसंतपुर,राजघाट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई*

सुल्तानपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर मंगलवार को पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। भारत माता की जय,वंदे मातरम् और शहीद अमर रहें के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मां,पिता,पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।ग्रामीणों ने शहीद के अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।देश की रक्षा में जवान के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शहीद की अंतिम यात्रा गांव से कुड़वार के राजघाट के लिए रवाना हुई तो सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई।बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।देशभक्ति के नारों के बीच लोगों ने वीर सपूत को अंतिम सलामी दी।राजघाट पर सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद जवान का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर आनंद प्रकाश तिवारी को अंतिम सलामी दी। इसके बाद तिरंगा सम्मानपूर्वक परिजनों को सौंपा गया।शहीद की अंतिम विदाई का दृश्य हर किसी को भावुक कर गया।क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले आनंद प्रकाश तिवारी का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।वीर सपूत ने कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे कुड़वार क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

Taza Khabar