बाराबंकी 11 मई 24*तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, दो तमंचा जिंदा कारतूस के साथ बरामद
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 03 अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास 02 तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद की है। बता दें कि जिले की समस्त थानों की पुलिस एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से अभियान चला रही है।जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ0 बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शनिवार को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 03 शातिर चोरों छोटू अवस्थी पुत्र सिद्धू अवस्थी,मनोज अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी व दिनेश अवस्थी पुत्र बेचेलाल अवस्थी निवासी कितुरीघाट थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास पुलिस ने 02 तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग सीतापुर, बहराइच व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। बीते अक्टूबर माह में थाना मोहम्मदपुर खाला के बेलहरा कस्बे में एक दुकान में चोरी करना स्वीकार किया है। जिसके सम्बन्ध में थाना मोहम्मदपुर खाला पर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू अवस्थी पर तीन, मनोज अवस्थी पर आधा दर्जन और दिनेश अवस्थी के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*