बागपत07अप्रैल25*बागपत और शामली जिले में पुलिस ने करोड़ों की गबन की गई रकम गड्डों से बरामद की
बागपत और शामली जिले में पुलिस ने करोड़ों की गबन की गई रकम गड्डों से बरामद की है। ATM में डालने के नाम पर बैंक से निकाले गए 5.26 करोड़ रुपए में से पांच करोड़ रुपए पुलिस ने खेत और घर में गड्ढे खोदकर बरामद किए हैं। ये बरामदगी रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपियों रॉकी और गौरव की निशानदेही पर हुई है।
गौरव ने अपने गांव आरिफपुर खड़खड़ी में घर के अंदर भूसे के नीचे गड्डा खोदकर नोटों से भरा बैग छिपा रखा था। वहीं रॉकी ने शामली के हसनपुर गांव में खेत में गड्डा खोदकर करोड़ों दबा दिए थे। रविवार को दोनों ने खुद पुलिस को ये बैग बरामद कराए।
बागपत के SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया- आरोपियों की निशानदेही पर बरामद रुपयों की गिनती चल रही है। बाकी के पैसे आरोपियों ने मौज-मस्ती में खर्च किए या फिर चंडीगढ़ पुलिस, वकील और दोस्तों को बांट दिए। पुलिस अब इस गबनकांड में रॉकी और गौरव के कई रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,