April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा17अप्रैल26*शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन*

बांदा17अप्रैल26*शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन*

बांदा17अप्रैल26*शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा**अतर्रा स्थित शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।विद्यालय के छात्र पारस सोनी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिदरा समीम अंसारी एवं शौर्य सिंह वर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में प्रशांत पटेल ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आकर्ष ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। अमन प्रताप सिंह ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं खुशी श्रीवास्तव ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंशिका वर्मा एवं गौरांगी अर्जीरिया ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Taza Khabar