बांदा 9 अगस्त 26*नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर अस्पताल में बांटे फल, कार्यालय में काटा केक*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा।उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन रविवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।इसके बाद शांति कुंज के सामने स्थित जिला कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नितिन अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।जिला अस्पताल में फल वितरण के दौरान मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए।जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया,जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता लामा,जिला उपाध्यक्ष शहजाद अहमद, नगर अध्यक्ष सचिन चौरसिया, मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, प्रकाश गुप्ता,सौरभ शुक्ला, सतीश चंद्रा,शिवभोला पिपरहरी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*