*बांदा 3 अगस्त 26 *पक्षी बचाओ अभियान” को मिला बैंक और प्रशासन का साथ*
*SBI मैनेजर और कलक्ट्रेट के असलहा बाबू ने रखवाया दाना-पानी, झंडा भेंट कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा।-भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए चलाए जा रहे *”पक्षी बचाओ अभियान को जनसमर्थन मिल रहा है।
अभियान के तहत शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बांदा के मैनेजर श्री पुष्पेन्द्र सिंह* एवं *कलक्ट्रेट कार्यालय के असलहा बाबू श्री संदीप सिंह* ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
दोनों अधिकारियों ने बैंक परिसर में पेड़ पर बंधे लकड़ी के घोंसलों में दाना डाला और मिट्टी के बर्तनों में पानी भरा। साथ ही प्रतिदिन दाना-पानी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।
*झंडा भेंट कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं*
इस अवसर पर अभियान संयोजक ने मैनेजर श्री पुष्पेन्द्र सिंह और असलहा बाबू श्री संदीप सिंह को *राष्ट्रीय ध्वज* भेंट कर *स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अभियान संयोजक ने कहा कि पक्षियों के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। गर्मी में एक बर्तन पानी और थोड़ा दाना रखना किसी पक्षी की जान बचा सकता है।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન