July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान

बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान

बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान, बल्देव प्रसाद वर्मा बने मुख्य मंडल प्रभारी*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा।* बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने *रामसेवक प्रजापति* को बांदा का नया *जिलाध्यक्ष* नियुक्त किया है। वहीं *बल्देव प्रसाद वर्मा* को *मुख्य मंडल प्रभारी* की जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले ही पार्टी ने *गुलाब वर्मा* को जिलाध्यक्ष बनाया था। अब नेतृत्व में बदलाव कर पार्टी ने रामसेवक प्रजापति पर भरोसा जताया है।
*अंबेडकर पार्क में हुआ भव्य स्वागत*
रविवार को कचहरी परिसर स्थित *अंबेडकर पार्क* में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने *बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर* के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति और मुख्य मंडल प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
*बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प*
समारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से *बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने*, पार्टी की नीतियों को *जन-जन तक पहुंचाने* और *आगामी चुनावों की तैयारियों* में जुटने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और बाबा साहब के विचारों व संविधान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।