बांदा 2 नवंबर 26*कलेक्ट्रेट परिसर के बरगद पर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की होल्डिंग, राजनीतिक संदेश ने खींचा ध्यान*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल बरगद के पेड़ पर लगी एक होल्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। होल्डिंग में बसपा सुप्रीमो मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई गई है। इसे आशुतोष पाठक की ओर से लगवाया गया है।
होल्डिंग में मायावती को बहुहस्त रूप में दर्शाते हुए संविधान, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश भी दिया गया है।
कलेक्ट्रेट जैसे प्रशासनिक परिसर में विशाल बरगद पर राजनीतिक संदेश वाली होल्डिंग लगाए जाने को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। सवाल यह भी है कि परिसर में इसे लगाने की अनुमति किससे और किन नियमों के तहत ली गई है? यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?