ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
बांदा 2 जून 26*खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग,लाखो की गृहस्थी का समान जलकर राख*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*- देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत महोखर (जयराज) मोहल्ला में मंगलवार की सुबह मालती पत्नी श्रीराम प्रजापति अपने कमरे में सुबह करीब 9 बजे खाना बना रही थी,तभी अचानक से एचपी गैस के सिलेंडर मे आग लग गई जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
इस घटना में गृह स्वामी का करीब लाखों रुपए तक का नुकसान हो गया है।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वही घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया है, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।
वही पीड़ित श्रीराम प्रजापति गृहस्वामी ने जानकारी देते हुए कहा है आगजनी मे जिसमें गेहूं 13 कुंटल ,चावल 2 कुंतल ,सरसों 4कुंतल, अरहर ,व आलमारी व बक्से में रखा जरूरी कागजात, जेवरात,70 हजार रूपए नगदी सहित अन्य समान जलकर राख हो गया है।

More Stories
भागलपुर15जुलाई26*बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*