बांदा 2 अगस्त 26*स महत्वपूर्ण बैठक, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि पर बागपत जाने का आह्वान*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* -जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित* ने की। इस बैठक में *अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक नीलाशू चतुर्वेदी*मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
*सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि 5 अगस्त को बागपत में*
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव *नीलाशू चतुर्वेदी* ने कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं किसान नेता *सत्यपाल मलिक* ने जीवनपर्यंत किसानों की आवाज बुलंद की। उनकी प्रथम पुण्यतिथि 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने आह्वान किया कि जनपद बांदा से अधिक से अधिक कांग्रेसजन बागपत पहुंचकर किसान नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करें
श्री चतुर्वेदी ने प्रदेश और देश में काबिज भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को पैलेट गन और लाठियों के बल पर दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू आस्था के नाम पर करोड़ों का चंदा लेकर भाजपा ने प्रत्येक जिले में अपने कार्यालयों का निर्माण कराया है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न तथा मुस्लिम एवं पिछड़ी जातियों का शोषण चरम पर है।
उन्होंने आगे कहा कि “संगठन सृजन” अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक कांग्रेस का संगठन मजबूत किया जा रहा है। 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। भाजपा सरकार से त्रस्त जनता 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष *राजेश दीक्षित* ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि 5 अगस्त को बागपत में आयोजित सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि में अधिक से अधिक संख्या में किसान साथियों के साथ पहुंचें।
इस अवसर पर *महोबा जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया* ने कहा कि महोबा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन बागपत जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से *शहर अध्यक्ष अफसाना शाह*, एआईसीसी सदस्य *प्रद्युम्न दुबे*, *रमेश चंद कोरी*, पीसी सदस्य *पवन देवी कोरी*, *गजेन्द्र पटेल*, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष *आदित्य सिंह*, कार्यालय प्रभारी *शिवबली सिंह*, सेवादल अध्यक्ष *कैलाश बाजपेई*, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी *संकटा प्रसाद त्रिपाठी*, *बल्देव प्रसाद वर्मा*, *मोहम्मद इदरीस*, *संजय द्विवेदी “दनादन”*, *सूरज बाजपेई*, जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी *सत्य प्रकाश द्विवेदी*, *अमित तिवारी*, *शोएब रिजवी*, सचिव *कालीचरण साहू*, *बाबूराम यादव*, *रामकुमार सिंह*, *हेमंत वर्मा*, *बी. लाल भाई*, *के.पी. सेन*, *अशोक वर्धन*, जिला प्रवक्ता *राजेश पप्पू*, *धीरू पांडेय*, *आरिफ निजामी*, *राजबहादुर गुप्ता*, *रमेश साहू*, *अंबिका खेंगर*, *सत्यम वर्मा*, *शिवांश*, *कुलदीप*, *शब्बीर सौदागर*, *छेदी लाल*, *इस्लाम*, *गांधी* सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*