ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
*बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*
*डीएम को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों की जांच और नए निर्माण की मांग*
*बांदा।* – आपको बता थे कि पूरा मामला विकास खण्ड *बड़ोखर खुर्द के * ग्राम पंचायत बरगहनी के ग्रामीणों ने सड़कों, नालियों की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या को लेकर *जिलाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच और नए निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है।
कीचड़ और जलभराव से बेहाल जीवन
ग्रामवासियों ने बताया कि गांव की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कई जगहों पर नाली ही नहीं बनी है। बरसात के समय पूरे गांव में जलभराव और कीचड़ हो जाता है, जिससे आवागमन दूभर हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले हुए निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृत धनराशि के अनुसार नहीं हुए हैं। इस संबंध में कई बार प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने 3 मुख्य मांगें रखी हैं:
1. गांव में हुए पूर्व विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण* कराकर गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. बरात घर, पूर्व सचिवालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरगहनी से इमली के पास होते हुए बद्दा की पुलिया तक सड़क व नाली का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
3. गांव की सभी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान* किया जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प