बांदा 17 मई 26* कचेहरी चौराहा पुल के पास राहगीरों को जलपान (पानी पेठा) का वितरण किया गया*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* – बाँदा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा रविवार को भीषण गर्मी के मद्देनजर जिलाधिकारी अमित आसेरी बाँदा के आदेशानुसार कचेहरी चौराहा (पुल के नीचे ) रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जलपान (पानी और पेठा ) इस भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीर लोगों को वितरित किया गया है l
इस कार्यक्रम मे कबड्डी के नेशनल से लेकर जूनियर खिलाड़ियों ने राहगीरों की सेवा मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ठंडा पानी और पेठा वितरित किया l
इस कार्यक्रम मे एडीएम न्यायिक माया शंकर, रामेन्द्र शर्मा , राजेश शुक्ल, कमल सिंह यादव(कोच व सचिव कबड्डी ), ज्ञान चंद्र शुक्ल (जिलाध्यक्ष RAM ), सुनील सक्सेना , प्रवीण पाण्डेय, तथा नेशनल खिलाडी जिया खान, अलसीफा, आफरीन, दुर्गा सहित अन्य मौजूद रही है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*