BREAKING NEWS BANDA –
*बांदा 14 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है।
आज 14 अक्टूबर को DIG चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस और SP बांदा पलाश बंसल वृद्धा आश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना और नवरात्रि व आगामी दशहरा, दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान बुजुर्गों को वस्त्र, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और त्योहारों की खुशी तभी सार्थक है जब हर चेहरे पर मुस्कान हो। कार्यक्रम में CO नगर सौरभ सिंह, CO सदर व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति प्रतिज्ञा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 10 नवंबर 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मिर्जापुर 10 नवंबर 26*मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी लाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट*
लखनऊ 10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।