बाँदा6अक्टूबर25*थाना जसपुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवाद का समाधान कर, कराया आपसी समझौता । आपसी मतभेद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार ।*
बांदा से ब्यूरो प्रमुख सुनैना देवी की रिपोर्ट यूपीआजतक
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में आज दिनांक 06.10.2025 को थाना जसपुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच उत्पन्न हुए पारिवारिक मतभेद को समाप्त कराकर आपसी समझौता कराया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 06.10.2025 को थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम अमारा की रहने वाली ओमवती पत्नी राम भवन द्वारा पति-पत्नी के बीच उत्पन्न हुए आपसी विवाद के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी । प्राप्त सूचना पर थाना जसपुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल मामलें को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों की बातों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका निस्तारण कराया गया । दोनों पक्षो द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी ।
More Stories
लखनऊ 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*