बाँदा6अक्टूबर25*जीआरपी थाना बांदा के नए इंचार्ज ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया
बाँदा से मदन गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
बांदा -जीआरपी थाना बांदा के नए इंचार्ज शिव बाबू ने पदभार संभालते ही प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, जहरखुरानी, पुरानी ट्रेनों में चोरी और मोबाइल चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल रेल यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बाइट- शिवबाबू थानाध्यक्ष जीआरपी बांदा

More Stories
कानपुर नगर10अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन,
कानपुर नगर10अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विशाल तिरंगा पदयात्रा
कानपुर देहात10 अगस्त 2026*मुख्य विकास अधिकारी ने की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विकास भवन में बैठक,