बाँदा23जून2024*बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा
बांदा/गिरवां
शौच के लिए घर से बाहर जाना महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा जिसके चलते कई घंटों सड़क के बीच में शव रखकर जाम लगाया गया। वहीं 5 बिंदुओं पर पुलिस द्वारा बात मानने के बाद शव को उठाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मामला गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग निवासी कैलाश वर्मा की 44 वर्षीय पत्नी कमला रविवार की सुबह 4 बजे अपने घर से मुहल्ले की महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थी जैसे ही बांदा नरैनी राज्य किनारे शौच के लिए महिला बैठी ही थी तभी बांदा तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचलते हुए ट्रक फरार हो गया वहीं महिला को लगभग 100 मीटर की दूरी तक ट्रक घसीटते हुए ले गया था जैसे ही ग्रामीणों को मालूम चला तो उन्होंने शव के पास ही जाम लगा दिया गया है। वहीं मृतक के देवर संतोष ने पुलिस को सूचित कर बताया। पुलिस ने आकर मामले को समझा लेकिन परिजन शव को उठाने से इंकार कर रहे थे और अपनी मांगे मांग रहे थे कह रहे थे की जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग शव को नहीं उठाने देंगे। वहीं कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर आकर परिजनों से बात करके शव को एकत्रित करके पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
———
*पति और पुत्र एक सप्ताह पहले गए हैं मजदूरी करने*
वहीं मृतक कमला का पति कैलाश और पुत्र राकेश दोनो एक सप्ताह पहले हरियाणा बाहर मजदूरी करने के लिए गए हैं। जिसके चलते परिजनों का कहना है की अब पति और पुत्र कैसे मृतक को देखा सकेंगे।
———–
*इन मांगों को लेकर अड़े रहे मृतक परिजन और ग्रामीण*
रविवार को हुई सड़क दुर्घटन में मौत के चलते जाम लगभग 4 घंटे लगा रहा जिस पर ग्रामीणों ने 5 बिंदुओं पर मांग को कहा की सबसे पहले गांव में कई स्थानों पर ब्रेकर बनवाए जाए,जो ट्रक कुचल कर गया है उसको पता किया जाए,मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिया जाए,सड़क किनारे जो अतिक्रमण किए हुए हैं उनको हटाया जाए और साथ में मृतक के परिवार को पट्टा दिया जाना चाहिए जिसके चलते पुलिस ने मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।