April 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी23जून24*धर्म सेवकों की पहल की जागरूक जनों ने की सराहना

बाराबंकी23जून24*धर्म सेवकों की पहल की जागरूक जनों ने की सराहना

बाराबंकी23जून24*धर्म सेवकों की पहल की जागरूक जनों ने की सराहना

– रामनवमी से जन्माष्टमी के बीच विगत 3 वर्षों से धर्मसेवक कर रहे रेल यात्रियों की सेवा

बाराबंकी। जिले में धर्मसेवक ‘एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर इस चिलचिलाती धूप में मिष्ठान व शुद्ध जल पिलाकर रेलयात्रियों की प्यास बुझा रहे है। बीते कई हफ्तों से चल रहे इस प्रयास की जागरूक जनों ने सराहना की है। जिससे इस कार्यक्रम का नाम ‘रेलमेध यज्ञ’ हो गया है।’ उक्त विचार जिला कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने रसौली रेलवेस्टेशन पर सेवारत धर्मसेवकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बता दें कि धर्म जागरण मंच के संयोजक व अधिवक्ता अमित अवस्थी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष जनपद के सभी 19 रेलवे स्टेशनों पर रामनवमी से जन्माष्टमी के बीच मिष्ठान्न सहित जल वितरण किया जा रहा है। जिसके क्रम में रविवार को उमस भरी भीषण गर्मी के बीच अपने पड़ाव के नवें रेलवे स्टेशन रसौली पर रेलयात्रियों को पेठा, गुड़, बताशा सहित शीतल जल का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. मंसाराम यादव, नरेंद्र त्रिपाठी, सुबेश विश्वकर्मा, कृपाशंकर तिवारी, बृजेंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र पांडेय, यश गुप्त, आशीष द्विवेदी, शिवम विश्वकर्मा, आनन्द दीक्षित, हरीश गुप्त, विनीत विश्वकर्मा, विक्की गुप्त, आकाश जायसवाल, रमेश विश्वकर्मा आदि धर्मसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर रसौली स्टेशन समन्वयक सर्वेश मौर्य ने आभार व्यक्त करते हुए सभी से रविवार को अपने अगले पड़ाव सफदरगंज स्टेशन पर पहुँचने का आह्वान किया है।