बाँदा 3 मार्च 26*किया गया होलिका दहन
**यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
चिल्ला बांदा।होली पर्व पर सभी प्रकार की नकारात्मकता, अहंकार और पाप के दहन के प्रतीक स्वरूप होलिका दहन के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों व विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी व उनके परिजन आदि मौजूद रहे।वही चिल्ला थाना प्रभारी अर्पित पांडेय व चिल्ला हल्का इंचार्ज SI संतोष कुमार अपने समस्त स्टाफ को अलग अलग जगह तैनात कर पूरी निगरानी रख्खी और शान्ति पूर्वक होलिका दहन संपन्न हुआ इसी प्रकार शहर से लेकर गांवों मे भी फरवरी की रात्रि 1 बजें से 5 बजें तक अलग अलग जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम किया गया।चूकि भ्रम की स्थिति के चलते लोगों के अलग अलग विचार देखनें को मिले।3 फरवरी को चंद्र ग्रहण जो शाम 4 बजें से लगना था,के चलते किसी ने होली नही मनायी।अमूमन होलिका दहन के बाद दिन मे गांवों मे होली खेलने का रिवाज शदियों से चला आ रहा है,जो इस बार टूट गया।अब लोग 4 फरवरी को गांव मे होली का त्योहार मनायेगे और अगलें दिन 5 फरवरी को शहरों मे लोग इस त्योहार को मनायेगे।कहें तों लगभग यह पूरा हफ्ता होली के नाम रहेगा।
————————

More Stories
आगरा 18 अप्रैल 26*सरला गैस एजेंसी पर महिलाओं के साथ होकरों ने किया मार पीट
पूर्णिया बिहार 17 अप्रैल 26 *थाने पर तीसरी आंख: CCTV बताएगा सच, सुप्रीम कोर्ट का सख्त पहरा*
कानपुर नगर 18 अप्रैल 26*पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के घर से 100 करोड़ से ऊपर की संपत्ति जब्त हुई