बाँदा 17 फ़रवरी 26*गिरफ्तारी न होने से संविदा विद्युत कर्मी धरना आंदोलन पर बैठे*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा* -बांदा में मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र कमासिन में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन सर्विस संविदा कर्मचारी संघ बैनर तले कमासिन क्षेत्र में कार्यरत लगभग आधा सैकड़ा संविदा विद्युत कर्मचारियों ने 11 फरवरी को ग्राम प्रधान बंथरी द्वारा मारपीट की घटना में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग बकाया राजस्व वसूली ब्याज में छूट पाने को ओटीएस करने की बंथरी ग्राम में ग्रामीणों से योजना के अंतर्गत बिल जमा करने को जानकारी दी जा रही थी ।जिनके बकाया बिल जमा नहीं हो रहे थे ।उनके विद्युत कनेक्शन काटे गए जिससे क्रोधित प्रधान बंथरी ने चार विद्युत कर्मचारी से अभद्रता करते हुए मारपीट की । जिससे चारों विद्युत कर्मचारी घायल हो गए ।थाना कमासिन में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत एसडीओ विद्युत अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र कमासिन भी मौजूद थे ।

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*
जयपुर11जुलाई2026*राजस्थान में लोकसभा सीटें 25 से 37 करने का सुझाव।*
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!